जल्द ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। ठाकुर जी के स्नान के लिए आप इसका उपयोग करते है। आजकल तो सारी चीजे मार्किट में अवेलेबल हो जाती है परन्तु अगर आप चाहे तो इसे घर पर एक सुद्ध सात्विक तरीके से बना कर भी ठाकुर जी को अर्पित कर सकते है। इसे बनाने भी कोई ख़ास मुश्किल का काम नहीं है। और यह केवल कुछ मिनिटो में घर पर ही तैयार किया जा सकता है। आइये आपको मैं बताता हूँ की आप कैसे Panchamrut recipe बना सकते है।
पूजा के लिए पंचामृत बनाने की रेसिपी
- तैयारी का टाइम: 5 मिनट
- कुकिंग टाइम: 5 मिनट
- टोटल टाइम: 10 मिनट
- सर्विंग: 2 लोग
- श्रेणी: त्यौहार की रेसिपी
- मुख्य सामग्री: दूध, दही
- डिश टाइप: वेजिटेरियन
पंचामृत रेसिपी स्टेप बाई स्टेप विधि
श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं अन्य त्यौहार पूजा के मौके पर भगवान के स्नान के लिए पंचामृत का उपयोग किया जाता है । यह एक शास्त्रीय परंपरा है जो की पुरातन काल से हमारे देश में चली आ रही है। भगवान को इन पांच चीजों से बने पंचामृत को अर्पित करने के बाद सभी घर के सदस्य भी इसे प्रसाद रूप में लेते है। जिससे की हमारे मन के विकार शांत होते है और हमे एक अच्छी अनुभूति भी होती है । ऐसे में आप अगर इस बार अपने घर पर ठाकुर जी का अभिषेक पंचामृत से करते है तो आपको भी इस रेसिपी को बनाने का तरीका जानना होगा । भारत त्यौहार का देश है आये दिन यहाँ उत्सव त्यौहार आदि बनाये जाते है। ऐसे में शुभ कार्यो में आपको पंचामृत की तो आवश्यकता रहती ही है। इसीलिए आपको हम आज इसकी रेसिपी बताने जा रहे है|
पंचामृत रेसिपी सामग्री (Panchamrit Recipe Ingredients) हिंदी में

| सामग्री | मात्रा |
| दूध | 1/2 कप |
| दही | 1/2 कप |
| घी | 1 टी-स्पून |
| शहद | 1 टी-स्पून |
| बूरा (पीसी हुई चीनी) | 1 टी स्पून |
बनाने की विधि (Step-by-Step Process)
स्टेप 1:
सबसे पहले सभी चीजों को एक जगह छोटे पत्रों में निकाल ले
स्टेप 2:
अब एक एक कर कर के आप सभी सामग्री घी, दूध, बूरा, दही, शहद को एक दूसरे बर्तन में डाल कर मिला ले ।
स्टेप 3:
अच्छे से सब चीजों को मिक्स कर ले ।
परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)
- इसे आप सबसे पहले भगवान को अर्पित करे। प्रायः यह भगवान के स्नान के लिए बनाया जाता है।
- अब आप भगवान को अर्पित की हुई तुलसी दल मिला कर इसका पान (ग्रहण) कर सकते है ।
उपयोगी सुझाव (Useful Tips)
- अगर आपको घी या अन्य किसी चीज से कोई एलर्जी है तो आप इसकी मात्रा कम कर सकते है ।
- आप चाहे तो इसमें चीनी का उपयोग भी बुरे के स्थान पर कर सकते है परन्तु भगवान के लिए बूरा (पीसी हुई चीनी) डाल कर ही बनाया जाता है।
हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits)
- इसमें दही घी दूध जैसे सभी स्वास्थ्यवर्धक चीजों के होने से यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।
- भगवान को अर्पित कर देने के बाद इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
पंचामृत रेसिपी कब बनाया जाता है ?
इसको आप किसी भी शुभ कार्य के मौके पर भगवान को अर्पित करने के लिए बना सकते है।
क्या इसमें चीनी का उपयोग कर सकते है ?
संभव हो तो इसमें आप बुरे का प्रयोग करे जो की पीसी हुई चीनी ही होती है पर अगर यह अवेलेबल नहीं हो तो आप चीनी का प्रयोग कर सकते है।