मखाने की ये खीर इस कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के लिए बनाये और प्रेम से भोग लगाए अपने घर के ठाकुर जी को

व्रत वाली मखाने की खीर रेसिपी हिंदी में

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व सारे भारत में एवं अन्य कुछ देशो में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 16 अगस्त को देश भर में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए मथुरा- वृन्दावन में तो तैयारी भी शुरू हो गयी है। कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग सारा दिन व्रत रख कर ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाते है और रात्रि में ठाकुर जी को भोग लगा कर प्रसादी ग्रहण करते है। इस दिन सभी लोग ठाकुर जी लिए विभिन्न स्वादिष्ट भोग सामग्री बना कर अपने प्रिय भगवान को अर्पित करते है।  व्रत के लिए आप अक्सर साबूदाना खिचड़ी, सागारी आलू, हलवा, आदि तो बनाते आये ही होंगे लेकिन अगर आप एक बार ये व्रत वाली मखाने के खीर रेसिपी को तरय करेंगे तो आपके ठाकुर जी के साथ पूरे परिवार को यह पसंद आएगा। आइये बताते है आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के लिए मखाने की खीर रेसिपी हिंदी में                

व्रत स्पेशल मखाने वाली खीर रेसिपी हिंदी में 

  • तैयारी का टाइम: 10 मिनट
  • कुकिंग टाइम: 25 मिनट
  • टोटल टाइम: 35 मिनट
  • सर्विंग: 2 लोग
  • श्रेणी: व्रत /उपवास रेसिपी 
  • मुख्य सामग्री: दूध, मखाना, चीनी   
  • डिश टाइप: वेजिटेरियन 

मखाना खीर रेसिपी उपवास व्रत के लिए     

व्रत वाली मखाने की खीर रेसिपी हिंदी में

भारत में लोग एकादशी, शिवरात्रि , कृष्ण जन्माष्टमी आदि अनेक मौको पर व्रत उपवास रखते है।  जो की अध्यात्म के साथ साथ सेहत की दृष्टि से भी बहुत आवश्यक है। व्रत रखने से आपके शरीर में स्फूर्ति आती है और आप ऊर्जा से भरपूर रहते है। साथ ही साथ व्रत के दिन आपको नए नए प्रसादी में व्यंजन खाने को मिलते है।  हमारी इस रेसिपी को हो सकता है आप पहले से बनाना जानते हो लेकिन अगर आप यह मखाने की खीर रेसिपी नहीं जानते तो आप इस व्रत में यह बना कर देखे जिसे पा कर आपके प्रभु के साथ परिवार के सदस्य भी आपकी प्रशंसा करेंगे |          

उपवास की मखाने की खीर सामग्री (Ingredients) हिंदी में 

सामग्रीमात्रा
दूध 1 लीटर
मखाना   1 कटोरी  
चीनी 1/2 (आधा) कटोरी 
काजू8-10 काजू   
किशमिश8-10 किशमिश  
इलाइची6-7 इलाइची

मखाने की खीर बनाने की विधि (Step-by-Step Process) 

स्टेप 1: दूध को उबाले  

खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को अच्छे से गैस पर रख कर उबलने के लिए छोड़ दे। दूध को आधा होने तक उबालते रहे।  जिससे की यह अच्छे से गाढ़ा हो जाये।    

स्टेप 2: मखाने को खीर में डाले   

अब मखानो को हाथो से थोड़ा तोड़ ले एवं इसे चीनी के साथ दूध में मिला दे।  चीनी को आप अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है। अब इसे कुछ देर पकने दे | 

स्टेप 3: सूखे मेवे खीर में डाले 

अब खीर में काजू इलाइची किशमिश को भी डाल दे और 2 मिनिट इन्हे पका कर गैस को बंद कर दे। आप चाहे तो इसमें अन्य सूखे मेवे भी डाल सकते है |   

परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)

  • खीर को आप किसी छोटी सी पार्टी या अन्य किसी फंक्शन के मौके पर भी बना सकते है। यह बहुत ही स्वादिष्ठ लगेगी।  
  • इसे गरमा गरम सर्व करे | 

उपयोगी सुझाव (Useful Tips)

  • अगर दिए गयी सामग्री की लिस्ट में कोई ऐसी सामग्री है जो की आप व्रत में नहीं उपयोग में लेते है तो आप इसे बिना डाले भी खीर बना सकते है।  
  • आप चाहे तो काजू किशमिश एवं अन्य सूखे मेवे को खीर में डालने से पहले थोड़ा घी में रोस्ट कर सकते है इससे भी खीर में अच्छा स्वाद आएगा।  लेकिन यह ऑप्शनल है।      

हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits)

  • दूध एवं मखाने से के साथ साथ अन्य मेवे से बनी यह खीर सेहत के लिए अच्छी है ।
  • हमने इस रेसिपी में हेल्थ को ध्यान में रखते हुए घी में काजू फ्राई करने की जगह सीधे इन्हे खीर में ऐड कर दिया है जिससे की आपकी बॉडी को  अधिक चिकनाई न मिले।  ।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

मखाने की खीर को क्या अन्य सामान्य दिनों में अथवा पार्टी में बना सकते है? 

जी हाँ आप चाहे तो इसे अन्य किसी अवसर पर भी बना सकते है।    

क्या इसमें पिस्ता भी डाला जा सकता है।  

हां आप अपनी सुविधा अनुसार सूखे मेवे इसमें कम अथवा ज्यादा कर सकते है। खीर की मुख्य सामग्री मखाने एवं दूध है जिनका होना आवश्यक है।  

क्या मखाने की खीर को कृष्ण जन्माष्टमी पर बना सकते है?

जी हाँ आप इसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर अवश्य बना सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *