राजमा किसी के फेवरेट न हो शायद ही कोई ऐसा हो। राजमा दिल्ली सहित भारत के अन्य राज्यों में सभी लोगो के द्वारा पसंद किये जाते है। लेकिन इसे बनाना हर कोई नहीं जानता है। दरअसल राजमा बनाना इतना आसान भी नहीं है इस को बनाने के लिए आपको इसे धैर्य से बनाना जरूरी है । लेकिन आज हम आपको इसे बनाने के लिए आसान सी रेसिपी बताएंगे जिसे फॉलो करके आप भी आसानी से इसे घर पर बना सकेंगे । आइये आपको आगे हम आपको बताएंगे की Rajma Recipe in Hindi जिसे की आप इंस्टेंट बना सकते है।
Rajma Recipe Dhaba Style राजमा रेसिपी होटल जैसी सब्जी घर पर बनाये
तैयारी का टाइम: 15 मिनट
कुकिंग टाइम: 20 मिनट
टोटल टाइम: 35 मिनट
सर्विंग: 2 लोग
श्रेणी: डिनर / लंच रेसिपी
मुख्य सामग्री: राजमा
डिश टाइप: वेजिटेरियन, हाई प्रोटीन
Rajma Recipe without Onion Garlic {Jain Style}

यूँ तो आपने प्याज लहसन से बना हुआ राजमा कई बार खाया होगा। होटलो में अक्सर प्याज लहसन से बना हुआ राजमा ही पकाया जाता है । लेकिन क्या आप सोच सकते है की Without Onion Garlic भी आप Rajma Recipe बना सकते है। जी हाँ आप इसे बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते है जिसे आप Jain Style में बनाया हुआ राजमा भी कह सकते है। अब आप सोचेंगे की बिना प्याज के अगर बनाया जायेगा तो क्या वह उतना ही टेस्टी भी होगा ? तो हम आपको बता दे की ये राजमा भी उतना ही टेस्टी होगा। बस जरूरत है तो आपको इसे एक बार बना कर ट्राई करने की वो भी हमारी विधि से
राजमा रेसिपी सामग्री (Ingredients) हिंदी में
| सामग्री | मात्रा |
| राजमा | 1.5 कप |
| हरी मिर्च | 2 (बारीक कटी हुई) |
| हरा धनिया | 1 टेबलस्पून (कटा हुआ) |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| पानी | 3+½ कप |
| तेल | 2 स्पून |
| टमाटर मध्यम साइज | 3 टमाटर |
| अदरक | 1 इंच टुकड़ा कटा हुआ |
| हल्दी | 1/2 स्पून |
| लाल मिर्च | 1+ 1/2 स्पून |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| कसूरी मेथी | 1 स्पून |
| हींग | 1 पिंच |
| दही | 1 स्पून |
| मलाई | 1 स्पून |
| बड़ी इलाइची | 1 इलाइची |
| लौंग | 3 लौंग |
| साबुत काली मिर्च | 6-7 |
| तेज पत्ता | 2 पत्ते |
बनाने की विधि (Step-by-Step Process)
स्टेप 1: राजमा को भिगो दे
राजमा बनाने के लिए आपको इसे साफ़ पानी से धो कर सबसे पहले 6-7 घंटे तक भिगो कर रखना होगा।
स्टेप 2: राजमा को पका ले
अब आप राजमा को कुकर में पकने के लिए रख दे। इसके लिए आप कुकर में राजमा थोड़ा नामा और राजमा से थोड़ा ज्यादा पानी डाल कर लगभग 5 – 6 सीटी ले कर पका ले। कूकर की सीटी निकल जाने पर सावधानी पूर्वक राजमा को चेक कर ले। अगर आपके राजमा एकदम सॉफ्ट हो गए है तो इसका मतलब ये है राजमा सही से पक गए है। कुकर का पानी फेंके नहीं ये बाद में रेसिपी में काम आएगा ।
स्टेप 3: मसाला तैयार करे
मसाला तैयार करने के लिए आप को पहले 2 टमाटर अदरक एवं हरी मिर्च को थोड़े से हरे धनिये के डंठल के साथ पीस लेना है । बाकि एक टमाटर और थोड़ी अदरक को आप बारीक काट ले। अब पैन में तेल या घी को गरम कर ले। अब इसमें साबुत गरम मसाले जैसे की बड़ी इलाइची जीरा तेज पत्ते काली मिर्च लौंग डाल दे। अब इसमें कटे हुए टमाटर अदरक डाल कर उन्हें थोड़ा सा पकने से फिर ये पीसे हुए टमाटर अदरक मिर्च के पेस्ट को मिला दे । इस मसाले को अच्छे से पकने दे। बीच में इसे चलते रहे जिससे की मसाला पैन में चिपकेगा नहीं।
जब मसाला पक जाये तब इसमें थोड़ा सा फेंटा हुआ दही और हल्दी, नमक, लाल मिर्च एवं धनिया पाउडर डाल कर कुछ दे चलते हुए पकाये। जब पूरा मसाला पक जाये तब इसमें आप थोड़ी सी ताजा क्रीम या मलाई मिला दे । इसका टास्ते और बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चम्मच अनारदाना पाउडर और कसूरी मेथी भी डाल दे । इस तरह आपकी Rajma की Gravy without Onion Garlic बहुत बढ़िया से बन जाएगी।
स्टेप 4: राजमा को मसाले में मिलाये
अब इसमें आप राजमा और कुकर का पानी आवश्यकता अनुसार डाल कर कुछ देर मसाला के साथ पकने दे। अंत में इसे हरा धनिया डाल कर सर्व करे।
परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)
- राजमा को लोग चावल, पराठे या नान के साथ खाना पसंद करते है आप भी इसे ऐसे ही सर्व करे तो बेहतर होगा।
- आप चाहे तो इसके साथ अचार एवं सलाद भी सर्व कर सकते है।
उपयोगी सुझाव (Useful Tips)
- Rajma की recipe संभव हो जहाँ तक दिन में लंच में बनाये क्युकी यह कई बार गैस की प्रॉब्लम भी कर देता है। जिससे आपको रात के वक्त में तकलीफ हो सकती है।
- Rajma की ये रेसिपी हमने बिना प्याज लहसुन के बताई है आप चाहे तो इसमें मसाले में कटे हुए प्याज और लहसन भी डाल सकते है।
- प्याज और लहसन आप बारीक़ काट कर पैन में साबुत गरम मसाले डालने के तुरंत बाद डाल दे और इन्हे अच्छे से भून ले। इसके बाद इसमें टमाटर ऐड करे।
हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits)
- राजमा प्रोटीन रिच फ़ूड है।
- इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।राजमा भी अच्छी मात्रा में होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या राजमा की रेसिपी without onion garlic भी बन सकती है ?
जी हाँ इसे आप ऊपर दी गयी विधि से बना सकती है।
क्या इस विधि से छोले की सब्जी बना सकते है ?
हाँ आप चाहे तो इस विधि से ही छोले की सब्जी भी बना सकते है।