जोवार लौकी का ये पराठा वेट लॉस में है मददगार एक बार जरूर बना कर ट्राई करे  

जोवार लौकी का ये पराठा रेसिपी वेट लॉस में है मददगार

बढ़ते वजन की समस्या से आज कल काफी लोग परेशान है ऐसे में वे सभी ऐसी रेसिपी चाहते है जो की उनके वेट को कम करने में मदद करे साथ ही स्वाद में भी बेहतर हो। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते है तो आप एक बार हमारी स्टाइल से बने इस जोवार लौकी के पराठे को जरूर ट्राई करे जो की आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करेगा।ऐसी वेट लॉस रेसिपी हैल्थी नाश्ता जिसे खा कर आप बार बार इसकी मांग करेंगे। आइये बताते है आपको की कैसे आप ब्रेकफास्ट में इस पराठे को बना सकते है |     

जोवार लौकी का पराठा रेसिपी हिंदी में  

  • तैयारी का टाइम: 10 मिनट
  • कुकिंग टाइम: 10 मिनट
  • टोटल टाइम: 20 मिनट
  • सर्विंग: 2 लोग
  • श्रेणी: हेल्दी ब्रेकफास्ट / टिफिन रेसिपी
  • मुख्य सामग्री: लौकी, जोवर का आटा
  • डिश टाइप: वेट लॉस,  वेजिटेरियन, लो-कैलोरी, हाई प्रोटीन

ब्रेकफास्ट में बनाये ये वेट कम करने वाला जोवार लौकी का पराठा 

ब्रेकफास्ट में कचोरी, समोसे, आलू पराठे, छोले भटूरे खाने से अक्सर वजन बढ़ जाता है। ऐसे में आप कुछ ऐसा नाश्ता चाहते है जो की आपकी सेहत के लिए भी अच्छा हो। ग्लूटेन फ्री जोवार लौकी का ये पराठा आपकी पराठे की क्रेविंग्स को तो पूरा करेगा ही साथ ही आपको सारा दिन फुल फील करता है जिससे की आपको वजन कम करने में भी हेल्प मिलती है। बहुत ही कम समय एवं कम सामग्री के साथ आप इसे सुबह के नाश्ते में अपने बच्चो एवं पति को खिला सकते है।  जिसके बाद सभी आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे |  

जोवार लौकी का ये पराठा रेसिपी वेट लॉस में है मददगार

वेट लॉस जोवार लौकी का पराठा रेसिपी सामग्री (Ingredients) हिंदी में 

सामग्रीमात्रा
कसी (घिसी) हुई लौकी  1 लौकी 
जोवार का आटा3 टेबल स्पून 
अदरक1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया1 टेबलस्पून (कटा हुआ)
प्याज़1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
पनीर 50 ग्राम 
सफ़ेद तिल १ चम्मच 
दही 1 टेबलस्पून  
नमकस्वाद अनुसार
तेलसेंकने के लिए

बनाने की विधि (Step-by-Step Process) 

स्टेप 1: लौकी को घिस (कद्दूकस) कर ले 

लौकी को कस कर (घिस कर) कद्दूकस कर ले । और साफ़ पानी से धो कर एवं इसे अच्छे से निचोड़ कर पानी को अलग कर ले। साथ ही इसी तरह आप पनीर को भी कस ले    

स्टेप 2: आटा गूंथे  

अब 2 बड़े चम्मच जोवार का आटा लेकर उसमे लौकी, पनीर, बारीक़ कटी हरी मिर्च, कुटी हुई अदरक, धनिया पत्ती, नमक, तिल एवं दही मिला कर सॉफ्ट सा आटा गूंथ ले।  इसमें आपको पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं रहेगी फिर भी अगर आपको लगे तो थोड़ा सा पानी आप मिला सकते है।         

स्टेप 3: पराठा सेंकना

अब आप चकले के ऊपर एक रोटी व्रैप करने का पेपर लगा कर एवं हाथो पर हल्का सा पानी लगा कर आटे का एक पेड़ा ले ले।  अब इसे हाथो से ही चकले पर बिना बेलन के फैलते हुए रोटी का आकार दे। अब तवे पर हल्का सा घी अथवा तेल लगा कर पेपर के साथ ही तवे पर पलट दे। एवं फिर धीरे धीरे पेपर को हटा दे।  अब इसे दोनों तरफ से हल्का सा घी अथवा तेल लगते हुए सेक ले ।      

परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)

  • पराठे को आप को आप हरे धनिये की चटनी, या सॉस के साथ सर्व कर सकते है ।
  • दही के साथ भी इसे खाने से इसका स्वाद और बढ़ कर आएगा |  

ये रेसिपी भी ट्राई करे

मखाने की ये खीर इस कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के लिए बनायेगुजराती दाल ढोकली की ऐसी आसान रेसिपी
मल्टीग्रेन लौकी का चीला रेसिपीमूंग दाल का झटपट बनने वाला चीला रेसिपी

उपयोगी सुझाव (Useful Tips)

  • जोवार लौकी का पराठा बनाते समय बेलन का प्रयोग न करे।  साथ ही साथ हाथो पर पानी लगा कर इसे हाथो से ही रोटी जैसा शेप दे । 
  • पराठे का आटा सॉफ्ट लगाए जिससे पराठे अधिक स्वादिष्ट बनेगे |     

हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits)

  • जोवार लौकी का ये परांठा वेट लॉस करने में मददगार है । 
  • जोवार में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है जो की गर्मी में आपके लिए फायदेमंद रहती है  
  • यह पराठा ग्लूटेन फ्री है साथ ही लो कैलोरी भी है 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या  जोवार लौकी के पराठे की रेसिपी में प्याज डालना जरूरी है?

नहीं आप इसे बिना प्याज डाले भी बना सकते है।    

मेरा वेट अधिक है तो क्या यह पराठा मेरे लिए भी फायदेमंद है?  

जी हाँ ये एक वेट लॉस रेसिपी है जो की आप जरूर ट्राई करे 

क्या इसे बेलन की सहायता से बेल सकते है ?   

आप इसे आसानी से हाथ से रोटी का आकार देकर बना सकते है 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *