दाल चावल ऐसा भोजन है जो की एक कम्फर्टेबल फ़ूड माना जाता है। सभी एज के लोगो लिए यह एक अच्छा फ़ूड है और प्रायः लोग इसे घरो में बनाना बहुत पसंद करते है। अगर आपका पेट खराब है या आपका पेट भरा हुआ है ऐसे में दाल खिचड़ी ऐसा विकल्प है जो आप कम भूख होने पर बना सकते है। खिचड़ी जैसा पारम्परिक फ़ूड भारत के हर कोने में आसानी से आपको मिल जायेगा। दाल खिचड़ी एक बहुत ही आसान रेसिपी है जो की मिनिटो में बन कर तैयार हो जाती है । आज हम आपके लिए एक आसान सी Dal Khichdi Recipe in Hindi लेकर आये है जिसे आप एक बार जरूर बना कर सबको खिलाये।
Dal Khichdi Recipe हिंदी में
- तैयारी का टाइम: 10 मिनट
- कुकिंग टाइम: 15 मिनट
- टोटल टाइम: 25 मिनट
- सर्विंग: 2 लोग
- श्रेणी: लंच / डिनर रेसिपी
- मुख्य सामग्री: दाल एवं चावल
- डिश टाइप: वेजिटेरियन
दाल खिचड़ी रेसिपी परफेक्ट कम्फर्ट फूड

कई बार कुछ अधिक खाने का मन नहीं रहता है और ऐसा लगता है की आज कुछ थोड़ा हल्का खाने में मिल जाये तो बढ़िया रहे। ऐसे में दाल चावल से बनी खिचड़ी एक अच्छा ऑप्शन है। दाल चावल यूँ तो किसी भी दाल जैसे की मूंग, अरहर या मिक्स किसी भी दाल के साथ बनाया जा सकता है लेकिन अगर आप का कुछ हल्का खाने का मन है तो कोशिश करे की आप इसे मूंग की धुली हुई दाल अथवा मूंग छिलका दाल के साथ ही बनाये। ये दाल खिचड़ी रेसिपी आप रात को डिनर में या दिन में लंच में किसी भी समय बना सकते है। ये खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद तो है ही साथ ही इसे बनने में समय भी कम लगता है।
मूंग दाल खिचड़ी रेसिपी सामग्री (Ingredients) हिंदी में
| सामग्री | मात्रा |
| मूंग दाल | 1+½ कप |
| चावल | 1 कप |
| प्याज | 1 मध्यम आकार बारीक़ कटा हुआ |
| आलू | 1 आलू मध्यम आकार |
| टमाटर | 1 मध्यम आकार |
| हरी मिर्च | 2 मिर्च बारीक़ कटी |
| अदरक | 1 इंच टुकड़ा |
| तेल या घी | 1 स्पून |
| नमक | 1 टी स्पून |
| निम्बू का रस | 1 टी स्पून |
| कढ़ी पत्ते | 6-7 पत्ते |
| धनिया पत्ती | – |
| हल्दी | 1 टी स्पून |
| मिर्च पाउडर | 1+½ टी स्पून |
| राई एवं जीरा | 1 स्पून |
| साबुत काली मिर्च | 6-7 |
| साबुत लाल मिर्च | 1 |
| अन्य सब्जियां | अपनी पसंद से कोई भी सब्जी |
बीमार दिन के लिए हल्की दाल खिचड़ी रेसिपी Moong Dal Khichdi Recipe बनाने की विधि
स्टेप 1: दाल चावल को पानी में भिगो दे
सर्वप्रथम आप दाल चावल को साफ़ पानी से अच्छे से ३-4 बार धो कर उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो कर रख दे। और जब खिचड़ी बनानी हो तो तब उसका पानी निकाल कर अलग कर ले ।
स्टेप 2: सब्जियां काट ले
अब आप आलू प्याज टमाटर हरी मिर्च अपने पसंद की अन्य सब्जिया काट कर के रख ले। आप इसमें कद्दू, बैगन, फूल गोभी, बीन्स का प्रयोग कर सकते है इससे खिचड़ी अधिक स्वादिष्ट बनेगी।
स्टेप 3: कुकर में तेल गरम करे
अब एक कुकर में तेल गरम होने के लिए रखने दे। तेल के गरम होने के बाद इसे थोड़ा सा ठंडा भी होने दे जिससे को मसाले एवं सब्जियां डालते ही वे तेज आंच के कारण जल न जाये।
स्टेप 4: छौंक लगाए
अब तेल में आप बरी बरी से चीजे ऐड करे। सबसे पहले आप तेल में जीरा एवं राई दाल कर तड़का लगाए। इस तड़के में अब साबुत लाल मिर्च मीठी नीम (कढ़ी पत्ते) एवं अदरक, प्याज डाल कर कुछ देर तक भूने। इसके बाद इन्हे भून लेने के बाद आप इसमें आलू एवं अन्य सब्जिया जो आपके पास हो उन्हें डाल कर इसमें हल्दी, नमक, एवं लाल मिर्च पाउडर भी डाल दे। और अच्छे से से मिक्स कर ले । अब आप इसमें टमाटर डाल कर कुछ मिनिट और इन्हे पका ले।
स्टेप 5: दाल चावल डाले
अब पूर्व में भिगोये हुए दाल चावल का पानी निकाल कर इन्हे भी कुकर में दाल दे। और अच्छे से मिक्स कर ले।
स्टेप 6: पानी डाले
अब खिचड़ी में लगभग 2 ग्लास से थोड़ा अधिक पानी डाल दे। और फिर से बड़े चम्मच से सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले।
स्टेप 7: कुकर में सीटी ले कर पका ले
अब कुकर का ढक्कन बंद करके इसमें सीटी लगा कर खिचड़ी को पका ले। लगभग दो सीटी में मूगं डाल खिचड़ी पक कर तैयार हो जाएगी। खिचड़ी का ढक्कन कुछ देर रुक कर पूरी सीटी निकल जाने के बाद ही खोले।
परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)
- खिचड़ी परोसते समय आप इसमें ऊपर से धनिया पत्ती, घी एवं थोड़ा सा निम्बू का रस डाल कर गार्निश करे।
- Dal Khichdi को गरम ही सर्व करे |
- खिचड़ी के साथ आप पापड़, दही, चटनी या अचार भी ले सकते है। इससे स्वाद और बढ़ जायेगा।
उपयोगी सुझाव (Useful Tips)
- आप अरहर यानी तुअर दाल के साथ भी खिचड़ी बना सकते है।
- आप अपनी पसंद से जो सब्जियां चाहे खिचड़ी में दाल सकते है।
- आप चाहे तो इसे कुकर के बिना भी अन्य किसी पैन या कढ़ाई में भी बना सकते है लेकिन उसमे टाइम थोड़ा अधिक लगता है।
हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits)
- मूंग दाल खिचड़ी खाने में सुपाच्य, हल्की होती है।
- यह Moong Dal khichdi recipe प्रोटीन से युक्त होती है। साथ ही इसमें अधिक से अधिक सब्जियां दाल कर आप इसे और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते है।
- खिचड़ी वेट लॉस में भी सहायक है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या Dal Khichdi की इस Recipe में मैं लौकी भी दाल सकती हूँ ?
जी हाँ आप इसमें लौकी भी डाल सकती है।
मैं जल्दबाजी में डाल चावल भिगोना भूल गयी हूँ। क्या अब भी मैं ये दाल खिचड़ी रेसिपी बना सकती हूँ ?
जी हाँ आप दाल चावल को धो कर इंस्टेंट भी बिना भिगोये खिचड़ी बना सकते है।
ये रेसिपी भी ट्राई करे:
मखाने की ये खीर कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के लिए